Deoli News 12 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब देवली के द्वारा जेनयू हॉस्पिटल के तत्वधान में नवरात्र पर महिलाओं के लिए एक निःशुल्क मेडिकल कैंप 14 अप्रैल को विवेकानन्द कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में लगेगा।

क्लब अध्यक्ष ने बताया कि यह कैम्प सुबह 11:30 से अपरान्ह 3 बजे तक लगाया जाएगा। इसमें जयपुर जेएनयू हॉस्पिटल से आहार विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञ आएगी, जो महिलाओं के स्वास्थ्य सम्बन्धी सभी समस्याओं की जांच कर परामर्श देगी। इस दौरान जेएनयू अस्पताल के द्वारा एक निःशुल्क जांच और इलाज के लिए कार्ड भी बनाया जाएगा। जिसमे कोई भी बीमारी का इलाज और जांचे निःशुल्क करवाई जा सकेगी। लिहाजा महिलाएं उक्त नि:शुल्क हेल्थ कैंप का लाभ उठा सकेंगे।


