कच्ची बस्ती में हेल्थ कैंप आयोजित
Deoli News 20 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क अध्यक्ष) तालुका विधिक सेवा समिति एवं सिविल न्यायाधीश, न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली अनिशा शर्मा देवली के निर्देश पर गुरुवार को कच्ची बस्ती पटेल नगर देवली में निःशुल्क चिकित्सा कैम्प आयोजित हुआ
विशेष डोर स्टेप काउंसलिंग एवं मेगा विधिक चेतना शिविर आयोजन के तहत चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा मेडिकल कैम्प का आयोजन कर जरूरमंद लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच की गई व दवाईयाँ उपलब्ध करवाई गई। शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध करवाने के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मेडिकल कैम्प के दौरान डॉ. सुधा मंगल (शिशु रोग विशेषज्ञ), डॉ. नवरतन बैरवा (फिजिशियन), बृजमोहन शर्मा सचिव तालुका, रामराज मीणा, जितेन्द्र अग्रवाल, अन्जू चौधरी समेत पैरामेडिकल स्टाफ था।



