Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsजिले का दर्जा छिना तो बड़ा जन आंदोलन होगा

जिले का दर्जा छिना तो बड़ा जन आंदोलन होगा


Jahazpur News 20 जून (आज़ाद नेब) शाहपुरा से जिले का दर्जा खत्म करने की खबरों के साथ ही जिले की राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि शाहपुरा जिले के साथ सरकार ने छेड़छाड़ की तो बड़ा जनआंदोलन होगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि यदि सरकार शाहपुरा से जिले का दर्जा छिना जाता हैं तो शाहपुरा जिले की कांग्रेस पार्टी एवं जनता इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। शाहपुरा की जनता प्रदर्शन, आन्दोलन, बहिष्कार, बाजार बन्द, चक्का जाम करेगी, जो अनिश्चितकालीन हो सकता है। इसके बाद भी शाहपुरा से जिले का दर्जा छीना जाता है तो इसका परिणाम भाजपा सरकार को वर्षों तक झेलना होगा। गौरतलब है कि 17 जून को नए बने जिलों की संख्या में कमी की जाने वाली खबर के बाद लोगों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि यह शाहपुरा की जनता के साथ बहुत बड़ा धोखा व कुठाराघात होगा।

Oplus_131072
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d