राजस्थान मेरिट में कोमल ने रचा इतिहास
Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के भरतपुर के सामने संचालित न्यूक्लियस एकेडमी ने अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए शनिवार को शहर में विजय जुलूस निकाला।
इस जुलूस में अकैडमी के छात्रों ने अपनी खुशियां मनाईं और लोगों ने उनका स्वागत किया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो से गुजरा। पटवा बाजार में सिंहल इलेक्ट्रॉनिक्स संचालक मुकेश सिंहल की ओर से छात्रा कोमल प्रजापत को स्मार्ट वॉच गिफ्ट की गई। निदेशक रजनीश बाबूलाल दीपक ने बताया कि अकादमी की छात्रा कोमल प्रजापत ने राजस्थान मेरिट में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर देवली का नाम रोशन किया। कोमल ने राज्य मेरिट में पांचवा तथा जिला मेरिट में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा अकादमी के अन्य छात्रों ने भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए, इनमें मुस्कान मीना ने 96 प्रतिशत, दिव्यांश शर्मा और हिमांशु वर्मा ने 94 प्रतिशत, किस्मत शर्मा ने 93 प्रतिशत, अजीत सिंह राजावत ने 92 प्रतिशत, खुशबू मीना ने 91 प्रतिशत, नेहा बचेतिया ने 90.80 प्रतिशत, अजय कलवार ने 90.20 प्रतिशत और अंकित चौधरी तथा नमिता राज मेहरा ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इसके अलावा, अकादमी के छात्रों ने अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। राहुल कुमार निवासी ऊंचा ने नीट 2024 में सफलता हासिल की और असम के डिब्रूगढ़ से एमबीबीएस कर रहा हैं। जबकि 4 छात्रों ने आईआईटी जेईई मैन्स में सफलता हासिल की। अकादमी के निदेशक रजनीश बाबूलाल दीपक ने छात्रों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें बधाई दी है।



