Deoli News 24 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 132 केवी देवली जीएसएस से निकलने वाले 33 केवी बंथली फीडर पर 25 मई को आवश्यक कार्य को लेकर बिजली कटौती रहेगी।
इस दौरान देवली गाँव, निवारिया, गावड़ी सबस्टेशन के अधीनस्थ सभी क्षेत्रों में बिजली सप्लाई सुबह 8 से 9:30 बजे तक बंद रहेगी। इसे लेकर बिजली कटौती देवली गांव, कासीर, देवपुरा, पनवाड़ पंप हाउस, राजमहल, देवीखेड़ा, पोल्याडा, चाँदली, निवारिया, गावड़ी और आसपास के क्षेत्र में होगी। यह जानकारी कनिष्ठ अभियन्ता बीसलपुर ने दी है।


