Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोरड़ा में शुक्रवार को दानदाता रामराज मीणा ने पंखे भेंट किए।
शिक्षक शिशुपाल चौधरी ने बताया कि दानदाता ने 2 पंखे दिए हैं। विद्यालय प्रधानाध्यापक ने इस पहल की प्रशंसा की। इस दौरान शंकर लाल मीणा, कल्पना मीणा, आशा मीणा समेत अभिभावक उपस्थित थे।
“एक पेड़ मां के नाम” किया पौधारोपण
दूनी पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि संकाय के छात्र छात्राओं ने शुक्रवार को “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं खेल मैदान में पौधारोपण किया। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग द्वारा आयोजित एवं मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी टोंक के निर्देशानुसार पौधारोपण किया गया।
यहां अशोक, पाम, कचनार, नीम, अर्जुन, गुलमोर आदि पोधे लगाए गए। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक शिवजी लाल चौधरी, उप प्रधानाचार्य लादूलाल मीणा, अनुराधा कलवार, अतुल भारद्वाज, शांतिलाल शर्मा, राजेश कुम्हार आदि उपस्थित थे।


