Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsचालीहां साहिब मेले का समापन, उमड़े श्रद्धालु

चालीहां साहिब मेले का समापन, उमड़े श्रद्धालु

भगवान झूलेलाल के लगे जयकारे


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चालीहा साहिब समापन शुक्रवार को बनास स्थित बोरडा गणेश परिसर में हुआ। इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम हुई है। जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूज्य पंचायत देवली के अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि यह आयोजन भगवान झूलेलाल के 26 वे वंशज पूज्य ठाकुर साई मनीष लाल साहिब (भरूच गुजरात) वाले के सानिध्य में हुआ। बीते 40 दिनों में आराध्य भगवान झूलेलाल की महिमा गाई। वहीं सुख, शांति व समृद्धि के साथ-साथ अच्छे मानसून की ईश्वर से कामना की। आयोजन में 40 दिन व्रत रखकर इसे पूरा किया गया। इस दौरान संगीतमय पूज्य बहराणा साहब दोपहर 12:30 बजे एवं अखे साहिब की आहुति दोपहर 3 बजे आरती एवं पल्लव का आयोजन दोपहर 3:30 बजे हुआ। जबकि शाम को जल एवं ज्योत का संगम होकर अखंड ज्योत पवित्र बनास नदी में विसर्जित की गई।

इसमें देवली की पूज्य संगत के अलावा टोंक, निवाई, बूंदी, भीलवाड़ा, सरवाड़, नसीराबाद, केकड़ी से लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में आओ लाल झूलेलाल के जयकारे गूंज उठे। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। भगवान झूलेलाल की झांकी सजाई गई। यहां माहौल धर्ममय हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d