विधायक गोपीचंद के प्रयास रंग लाए
Jahazpur News 23 अगस्त (आज़ाद नेब) स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा प्रयासों की बदौलत जहाज़पुर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट की स्वीकृति मिली है।
कॉलेज प्राचार्य शिखा जगरवाल ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित एक योजना है। इस योजना से स्नातक और स्नातकोत्तर के 100 छात्र-छात्राओं को समाज हित के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया जाता है। एनएसएस के तहत वृक्षारोपण, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य और सफ़ाई, आपदा प्रबंधन, श्रमदान, रक्तदान आदि समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं। जिससे छात्र-छात्राओं में समाज सेवा और राष्ट्र सेवा की भावना उत्पन्न हो सके।



