Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुनि वैराग्य सागर एवं मुनि सुप्रभ सागर का गुरुवार को मंगल प्रवेश हुआ। यह मंगल प्रवेश देवली की जैन कॉलोनी में आयोजित होने वाले पंच कल्याण महोत्सव को लेकर हुआ।

विशाल जैन ने बताया कि इससे पहले मुनि संघ का रात्रि विश्राम कुराडिया में था और गुरुवार सुबह उनकी आगवानी महेश नर्सिंग होम के पास से जैन समाज के लोगों और महिला मंडल ने की। इस अवसर पर ढोल बाजो के साथ चन्द्रप्रभु मन्दिर होते हुए महावीर दिगम्बर जैन मंदिर धर्मशाला ट्रस्ट पहुचे। जहां मुनि के मंगल प्रवचन हुए। इसके अलावा, मुनियों के जगह-जगह पादपक्षालन हुए। उल्लेखनीय है कि मुनि संघ और आर्यिका स्वस्तिभूषण के तत्वावधान में जैन कॉलोनी कुचलवाड़ा रोड मन्दिर का पंचकल्याणक आगामी 3 से 6 अप्रैल तक होना है।



