Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की पूज्य सिंधी पंचायत की ओर से 4 दिवसीय चेटीचंड महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत गुरुवार से हो गई। इस महोत्सव में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इनमें नगर कीर्तन, बच्चों के खेलकूद, सांस्कृतिक प्रोग्राम, महिलाओं द्वारा आराध्य भगवान झूलेलाल के गीत, संगीत सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। पंचायत अध्यक्ष विनोद धर्मानी ने बताया कि इस वर्ष चार दिवसीय महोत्सव में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है, जिसमें लगातार चार दिन तक सुबह सवा 5 बजे से नगर कीर्तन (प्रभातफेरी) का आयोजन होगा। इसके अलावा जयपुर से आए कलाकारों द्वारा आराध्य भगवान झूलेलाल की जीवनी का एवं संगीतमय वर्णन, वाहन रैली, शोभायात्रा, लंगर प्रसादी सहित आयोजन होंगे। प्रभातफेरी में शहर के सभी पूज्य पंचायत के सदस्य सहित बच्चे, महिलाएं हिस्सा ले रहे हैं।
इसमें शहर के लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे।


