Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपं नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

पं नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के शिल्पी पं जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद पुजारी के आतिथ्य में नगर पालिका परिसर में स्थापित पं नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, सत्यनारायण सरसड़ी, रामनिवास मीणा, मंजीत सिंह, टीकम सेन, मोतीलाल, पंकज नथैया, रमेश गोयल, राजीव जैन ने पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि पं नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता होने के साथ ही साथ विश्व में शांति के दूत के नाम से जाने गए। आज भी देश पंडित नेहरू द्वारा अपनाई गई नीतियों और निर्णयों पर अग्रसर है। यहां उनके योगदान को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d