Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationपटाखे फेंकने के मामले में 9 जने गिरफ्तार

पटाखे फेंकने के मामले में 9 जने गिरफ्तार


Deoli News 3 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने गोवर्धन पूजन की रात शहर के विभिन्न हिस्सों में मनमानी तरीके से पटाखे फेककर माहौल खराब करने वाले 9 जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने युवकों से समझाइश भी की, लेकिन युवकों पर पुलिस की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ। 

पुलिस ने बताया कि शहर में पटाखे फेंकने पर रोक लगाने को लेकर पूर्व में एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें पुलिस ने पटाखे नहीं फेंकने की अपील भी की थी। इसके बावजूद भी शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एएसआई दिलीप सिंह, हैड कांस्टेबल गणेश, रामेश्वर, शिवराज, यातायात प्रभारी इमरान आदि को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गश्त पर लगाया गया। विभिन्न पोईन्ट पर कानून व्यवस्था डयूटी के दौराने एक दुसरे पर पटाखे फेककर माहौल खराब करने वाले युवकों से पुलिस ने समझाइश की, लेकिन युवक पटाखे फेकने से नहीं माने। इस दौरान युवकों के पटाखे फेंकने से पुलिस वाहन 112 का पीछे का शीशा भी टूट गया। जिसके बाद पुलिस ने पटाखे फेक रहे दीपक पुत्र रामकिशन ग्वाला निवासी घोषी मोहल्ला देवली, प्रिन्स पुत्र ओमप्रकाश ब्राह्मण निवासी तेली मोहल्ला देवली, वैभव पुत्र कमलेश कुमार जैन निवासी महाजन मोहल्ला देवली, गौरव ग्वाला पुत्र रमेश ग्वाला निवासी घोषी मोहल्ला देवली, अजय पुत्र सुरेश साहू निवासी थाने के पीछे देवली, वासू मंगल पुत्र किशन गोपाल अग्रवाल निवासी महाजन मोहल्ला देवली, देवा पुत्र पुरणमल कोली निवासी गणेश रोड देवली, राहुल पुत्र रणजीत बंगाली निवासी बंगाली कॉलोनी देवली तथा जयमण्डल पुत्र प्रदीप मण्डल निवासी बंगाली कॉलोनी देवली को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।

पटाखे फेंकने को लेकर दो पक्ष में हुआ था विवाद

दरअसल शहर के तेली मोहल्ले में पटाखे फेंकने से एक लड़की के कपड़ों में आग लग गई। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। इसी बात को लेकर लड़की के परिजनों एवं पटाखे फेंकने वाले युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना मिलते ही थानाधिकारी ने तत्काल पुलिस जाप्ता भेजकर समझाईश करते हुए विवाद को शांत करवा दिया, अन्यथा विवाद बढ़ सकता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d