Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना पुलिस ने शुक्रवार को दो अलग-अलग मामलों में पड़ोसी तथा अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करने के आरोप में दो जनों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है।
हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि पहले मामले में पुलिस ने सीताराम बैरवा निवासी सीतारामपुरा कॉलोनी, गावड़ी को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। जिसका अपने पड़ोसी पांचूलाल के साथ प्लॉट के अधिकार को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीताराम को गिरफ्तार कर लिया तथा पाचूलाल को अपने भूखंड का अधिकार दिलाया। इसी तरह देवली गांव निवासी पत्नी की रिपोर्ट पर उसके पति महेंद्र रेगर को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पति महेंद्र शराब पीकर उसे झगड़ा करता है तथा मारपीट भी करता है।



