Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsस्मेक के साथ एक महिला गिरफ्तार

स्मेक के साथ एक महिला गिरफ्तार


Deoli News 1 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम एक 40 वर्षीय महिला को स्मेक के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजकुमार नायक की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने गश्त के दौरान गणेश रोड देवपुरा मोड़ के करीब शारदा पत्नी रमेश सासी निवासी खटीक मोहल्ला देवली की तलाशी ली। उक्त महिला के पास प्लास्टिक की थैली में 1.48 ग्राम स्मेक की मात्रा बरामद हुई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर स्मेक बरामद कर ली है। वही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। उधर, क्षेत्र की नासिरदा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध बजरी से भरी दो ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है तथा एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी कालूराम की अगवाई में की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d