Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजहाजपुर : अवैध देशी पिस्टल व मैगजीन के साथ 2 गिरफ्तार

जहाजपुर : अवैध देशी पिस्टल व मैगजीन के साथ 2 गिरफ्तार

पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में छिपाए तथ्य


Jahazpur News 2 मार्च (आज़ाद नेब) जहाजपुर पुलिस ने शुक्रवार शाम मुखबीर की सूचना पर दो जनों को अवैध देशी पिस्तौल व मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। वही मीडिया को जानकारी देने के लिए  पुलिस ने जहाजपुर थाने करीब शाम 7:30 प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इसमें पत्रकारों को आधी अधूरी जानकारी दी गई।

वही रात 9 बजे मीडिया को प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी गई। इसमें पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान डीएसटी इन्चार्ज शाहपुरा ने सूचना दी कि कि दो व्यक्ति जालमपुरा चौराया के पास खड़े है, जिनके पास अवैध हथियार हो सकते है। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक नजमोसाक़िब मय जाप्ता के जालमपुरा चौराहा पर पहुंचे। जहां डीएसटी टीम शाहपुरा इन्चार्ज गोपाल लाल, कांस्टेबल राकेश, गोरी लाल, अर्जुन राम देवासी, जगदीश थे। उक्त हुलिया के दोनो व्यक्तियों की आस पास तलाश की तो दोनो व्यक्ति मॉडल स्कुल के पीछे जाते हुए दिखाई दिए। इन्हें पकड़कर पूछताछ करने में एक ने अपना नाम सुनील कुमार उर्फ गुडडु पुत्र रामकुमार मीणा निवासी जालमपुरा, सुनील उर्फ सुभाष पुत्र अम्बालाल जाति मीणा निवासी सेहलदाता बताया। तलाशी में सुनील कुमार उर्फ गुडडु की पेंट की कमर पटटी में छिपाई एक पिस्टल मिली। जिसे चेक किया गया तो बट ग्रीप पर दोनो ओर प्लास्टिक के कॉफी रंग के कंवर लगे हस्त निर्मित पिस्टल मिली। उक्त पिस्टल में मेग्जीन नही थी

वहीं सुनील उर्फ सुभाष के लोवर की जेब में एक पिस्टल की खाली मेग्जीन मिली। दोनों युवक मैगजीन व पिस्टल का अनुज्ञा पत्र नहीं दिखा सके। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d