Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePublic Voiceजलापूर्ति की मांग, जलदाय मंत्री को भेजा ज्ञापन

जलापूर्ति की मांग, जलदाय मंत्री को भेजा ज्ञापन


Deoli News 2 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से सटी प्रताप कॉलोनी के लोगों ने बस्ती में जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति किए जाने की मांग को लेकर गत दिनों जलदाय विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में बताया कि प्रताप कॉलोनी में पायल किन्नर के समीप, भेरुजी के स्थान के पास, आरा मशीन व कीर मोहल्ले के पीछे की आबादी में जल संकट की समस्या व्याप्त है। तीन साल पूर्व फरवरी-मार्च 2021 में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। इसके बाद करीब 7-8 दिन जलापूर्ति हुई। लेकिन बाद में यह जलापूर्ति बंद कर दी गई। वही देवली गांव में नई टंकी का निर्माण भी हो चुका है इसके अलावा आवेदकों से जल जीवन मिशन के तहत 2 हजार 600 रुपए की राशि वार्ड मेंबर की ओर से ली जा चुकी है। लेकिन अभी भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। जबकि इसके लिए वह सब जगह गुहार लगाकर थक चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d