Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपरिक्रमा मार्ग और सड़क निर्माण की स्वीकृति पर डॉ. प्रभुलाल सैनी का...

परिक्रमा मार्ग और सड़क निर्माण की स्वीकृति पर डॉ. प्रभुलाल सैनी का किया अभिनंदन


Deoli News 27 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हिण्डोली विधानसभा क्षेत्र में आराध्य देव गंगरावल महाराज के चतरगंज पहाड़ी स्थित मंदिर के बहुप्रतीक्षित परिक्रमा मार्ग के निर्माण को सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने हरी झंडी दे दी है।

इस परियोजना के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है, जो क्षेत्रवासियों के लिए सुगम और सुविधाजनक परिक्रमा की सुविधा देगा। साथ ही धनपुरा से बड़वास तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए 60 लाख रुपए की स्वीकृति भी जारी की गई है। इन विकास कार्यों की घोषणा के बाद क्षेत्र के प्रमुख ग्रामीणों और लोगों ने पूर्व कृषिमंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी का उनके आवास पर पहुंचकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला संरक्षक बूंदी श्योजी धगाल, अध्यक्ष देवलाल खटाणा, खेमराज बोरखंडी, रमेश कजोड़, डोई राधाकिशन, सुखदेव, मुकेश, राकेश, कन्हैया लाल, किशन, जीतमल गुर्जर और कैलाश सहित व्यक्तियों ने डॉ.प्रभुलाल सैनी का स्वागत किया। महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए उनकी मेहनत और नेतृत्व की सराहना की।

दरअसल धनपुरा से बड़वास तक बनने वाली 2 किलोमीटर लंबी सड़क ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को और सुगम बनाएगी। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय लोगों को रोजमर्रा की यात्रा में सुविधा होगी और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी गति पकड़ेगा। ग्रामीणों ने इस स्वीकृति को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। डॉ. प्रभुलाल सैनी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्ष 2025 के बजट में ग्रामीण सड़कों, धार्मिक स्थलों और बुनियादी ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गंगरावल जी परिक्रमा मार्ग और धनपुरा-बड़वास सड़क की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

सैनी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग जल्द ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू करेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d