Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के प्रताप नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर परेशान करने तथा मारपीट करने का आरोप लगाते हुए यहां थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला भूपेंद्र रेगर पुत्र रामनाथ रेगर ने दर्ज कराया है।
इसमें बताया कि वह वाइन शॉप चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। लेकिन उसके पड़ोस में राजबहादुर नाम का व्यक्ति रहता है। वह व्यक्ति अपने पुत्रों के साथ प्रार्थी को आए दिन परेशान करता है। आरोप लगाया कि मंगलवार को पिता पुत्रों ने पीड़ित को दुकान पर आकर पीटा। वहीं महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।


