Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsट्रक की टक्कर से मां व बेटी की मौत, पिता घायल

ट्रक की टक्कर से मां व बेटी की मौत, पिता घायल

देवली क्षेत्र के है लोग, भीलवाड़ा जाने के दौरान माताजी का खेड़ा के समीप हुआ हादसा


Jahazpur News 27 मार्च (आज़ाद नेब) जहाजपुर थाना क्षेत्र के कुराडिया माताजी का खेडा गांव के पास बुधवार को बाइक सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। यह लोग देवली क्षेत्र के राजनगर गांव से भीलवाड़ा जा रहे थे। इस बीच ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे मां व बेटी की मौत हो गई।

सूचना पर जहाजपुर पुलिस मौके पर पहुची और मृतकों के शवो को मोर्चरी मे रखवाया। जहाजपुर थाने के एसआई बलवीर खान ने बताया कि कुराडिया माताजी खेडा के पास ट्रक द्वारा बाइक को टक्कर मारने की सूचना मिली। मौके पर मां बीना मीणा व बेटी किंजल मीणा निवासी राजनगर, ग्राम पंचायत टोडा का गोठड़ा की मौत हो गई। जिनके शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की मोर्चरी मे रखवाया। वहीं घायल पति लेखराज मीणा से मामले की जानकारी कर परिजनो को सूचना दी गई। वही ट्रक को डिटेन कर थाने पर खडा करवाया गया है|  मृतकों पोस्टमार्टम करा शव परिजनो को सूपू्र्द किया गया है।

फैक्ट्री में काम करता है लेखराज

परिजनो से जानकारी के अनुसार लेखराज भीलवाड़ा फैक्ट्री मे काम करता है, जो बुधवार को बीना व किंजल के साथ बाइक से अपने गांव राजनगर से भीलवाड़ा जा रहे थे। यहां माताजी का खेडा गाव के पास ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बीना व किंजल की मौत हो गई। जबकि लेखराज घायल हो गया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d