Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा चुनाव के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार बुधवार को देवली में महिला कर्मचारियों की ओर से कलश यात्रा निकालकर लोगों को मतदान का संदेश दिया गया।
उक्त कलश यात्रा को नगर पालिका देवली के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सिर पर कलश लेकर चल रही महिला कर्मचारियों ने लोगों को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान करने का संदेश दिया। यह रैली व कलश यात्रा नगर पालिका परिसर से शुरू होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार रोते हुए पुनः नगर पालिका कार्यालय पहुंची। इसमें नगर पालिका कार्मिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं शामिल थी।


