Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर रोड स्थित सीआईएसएफ रिसाला मस्जिद में पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. नफ़ीस अहमद की ओर से माह रमज़ानुल में दावत ऐ इफ्तेहार का आयोजन किया गया।
इफ्तेहार से पहले मौलाना दिलकश रज़ा खान ने रोज़े की फजीलत बताई। उन्होंने बताया कि हर वयस्क पुरूष व।महिला पर इस्लाम धर्म में रोज़ा करने का फर्ज़ तय किया हैं। वहीं 15 रोज़े मुकम्मल हुए और 16 तरावीह भी मुकम्मल हुए। गौरतलब हैं कि माह रमज़ान में 29 या 30 रोजे रखें जाते है। अब तक 15 रोज़े मुकम्मल हुए है। ईद का चांद दिखाई देने तक रोजे होंगे। ईद 9 या 10 अप्रैल को चन्द्र दर्शन के अनुसार मनाई जाएगी। नमाज़े हाफिज़ मुक़ीम रज़ा खान दुवारा अदा करवाई गई। इस दौरान समाज के डॉ. मुश्ताक अहमद, जाकिर कुरैशी, डॉ. अवेश खान, इरफ़ान अंसारी, शोक़त, गुड्डू पठान, इकबाल रंगरेज़, जोनी अब्बासी, शाहरुख आदि रोजेदार मौजूद थे।




