Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationपांच दर्जन से अधिक प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया

पांच दर्जन से अधिक प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया

“शिक्षा के लिए किया प्रोत्साहन”


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव सेवा संकल्प संस्थान देवली की ओर से शहर के जगदीश धाम परिसर में रविवार को प्रतिभावान बालिकाओं का सम्मान किया गया। इस मौके पर पांच दर्जन से अधिक बालिकाओं का सम्मान कर उन्हें मोटिवेट किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक जयपुर शिवराज मीणा थे। जबकि अतिथि के रूप में देवली उपखंड अधिकारी दुर्गा प्रसाद मीणा, पुलिस उप अधीक्षक रामसिंह, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, भामाशाह नवल मंगल, बनवारी गुप्ता, रमेश जिंदल समेत अतिथि समेत थे। जिन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि बालिका शिक्षा को समाज के विकास व उन्नति के लिए जरूरी बताया। लेकिन वर्तमान दौर में सोशल मीडिया भटका रहा है। अतिथियों ने बालिकाओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूर रहकर लक्ष्य बनाकर अध्ययन करने की बात कही। इसी तरह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बालिकाओं को अपनी फोटो आदि लगाने बचाने को कहा, ताकि इसका दुरुपयोग ना हो। अतिथियों ने सोशल मीडिया का उपयोग अपनी पढ़ाई के लिए करने को कहा।

इस मौके पर देवली शहर की सभी सरकारी व निजी स्कूलों में कक्षा 10 एवं 12 में 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रथम दो स्थानों वाली बालिकाओं को सम्मानित किया गया। बालिकाओं को दुपट्टा ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो को देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होकर बालिकाओं के चेहरे खिल गए। इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा, संरक्षक लक्ष्मीकांत पारीक, मनोहर लाल जैन, अशोक दुबे, सचिव सुमित गौतम, राजेंद्र शर्मा, बद्रीलाल चौधरी, दिनेश जैन, संजय सेठी, अशोक माहेश्वरी समेत पदाधिकारी मौजूद थे। मंच संचालन राजकुमार कोठारी ने किया। जबकि समारोह में समय निकाल कर पहुंचे अतिथियों का भी अभिनंदन किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d