अंसार बिरादरी का प्रतिभा सम्मान समारोह
Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंसार समाज तरेपन गोत्र का प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह रविवार को पनवाड़ में आयोजित हुआ। इसमें समाज की प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
समाज सदर सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व जिला प्रमुख कल्ली देवी मीणा एवं अध्यक्षता अब्दुल हमीद टोंकी सदर ने की। समारोह में टोंक, केकड़ी, अजमेर, जयपुर, बूंदी, कोटा समेत जिले की होनहार प्रतिभाए शामिल हुई। जिन्हें मोमेंटो व प्रमाण पत्र सौपकर सम्मानित किया गया। समारोह में अतिथि रामसिंह मीणा, गोपाल सुराणा, शिवराम माली, अब्दुल गफ्फार, शौकत अली, गुफरान अहमद, आबिद अली अरबी ने बालकों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहकर संस्कारित बनने और अनुशासन में रहने की बात कही। वहीं संस्कारी शिक्षा के जरिए समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करने को कहा।
अतिथियों ने समाज से कुरीतियां समाप्त करने की गुजारिश की। इसके अलावा राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने की वक्ताओं ने बात कही। इस मौके पर पौधारोपण किया। कार्यक्रम का संचालन आबिद अली अरबी ने किया।


