Deoli News 4 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री घोषणा के अनुसार देवली से विद्यार्थियों का एक दल पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ।
इस दल को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के जिला उपाध्यक्ष नवल मंगल, प्रभारी कमिश्नर चंद्र प्रकाश माहेश्वरी, पूर्व एडीसी शशिभूषण मूंदड़ा, ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। स्काउट सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि जिले की सातवी व आठवी कक्षा के 24 मेधावी व प्रतिभावान विद्यार्थियों सहित 30 सदस्यीय दल इस भ्रमण दल है। स्थानीय संघ के सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि पांच दिवसीय शैक्षिक भ्रमण में शाहपुरा,भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर, अजमेर जिले के कई धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।
यह भ्रमण दल प्रभारी द्वारका प्रसाद प्रजापत, परमेश्वर खाती, मनोज जैन, राकेश जैन, संगीता सिंह के निर्देशन में रवाना हुआ है।


