Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpकांग्रेस ने तुष्टिकरण और भाजपा ने सब वर्गों के संतुष्टिकरण पर ध्यान...

कांग्रेस ने तुष्टिकरण और भाजपा ने सब वर्गों के संतुष्टिकरण पर ध्यान दिया

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. सैनी समेत नेताओ ने राजेन्द्र गुर्जर के पक्ष में चुनावी सभा की


Deoli News 4 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को दूनी में बीजेपी प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर के पक्ष में पहली चुनावी सभा की और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। उपमुख्यमंत्री सोमवार अपरान्ह दूनी के खेल मैदान में सम्बोधित करते हुए लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने करीब एक बरस के कार्यकाल में सब वर्गों का विकास किया।

ये क्रम आगे भी जारी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में भाजपा सरकार ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में क़ई विकास के मापदंड स्थापित किए है। जिन आकांक्षाओं को लेकर लोगो ने बीजेपी की सरकार बनाई सरकार उन सभी वादों को पूरा करने के लिए सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने ईआरसीपी समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास की सभी सम्भावनाओ पर काम करेगी और वादों को पूरा करेगी। सभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व कृषि मंत्री व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने कहा कि भाजपा ने पिछले क़ई वर्षों से सब वर्गों को संतुष्ट करने की दिशा में काम किया है। चाहे किसानों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ जन हो या व्यापारी, उद्योगपति हो सबके हितों को ध्यान में रखकर काम किया है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति मिशाल बन रही है जबकि कांग्रेस ने कुछ वर्गों के तुष्टीकरण और देश मे गलत अफवाहें फैलाकर लोगो को गुमराह करने का काम किया है। उन्होंने आश्वस्त किया किया कि देश के विकास के लिए भाजपा जरूरी है इसलिए वे भाजपा उम्मीदवार को अधिकाधिक मतों से विजयी बनाएं, जिससे क्षेत्र का विकास हो सके। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार से ही क्षेत्र का विकास संभव है। सभा को कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर, सांसद दामोदर प्रसाद अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर, जिलाध्यक्ष अजीत मेहता समेत कई वक्ताओं ने सम्बोधित किया व भाजपा प्रत्याशी गुर्जर को जिताने की अपील की। इससे पहले दिया कुमारी सड़क मार्ग से दूनी पहुँची थी। यहां मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा की नगरफोर्ट दुनी के बीच में 400 केवी विद्युत स्टेशन बनाया जाएगा।

प्रदेश में पेयजल समस्या का संकट समाप्त होगा। हीरालाल नागर ने कहा की राजस्थान में आने वाले 2 साल के अंदर विद्युत समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा

प्रत्याशी कहूं या विधायक

उपमुख्यमंत्री दिव्या कुमारी ने जनसभा में ग्रामीणों से कहा कि मैं राजेंद्र गुर्जर को प्रत्याशी कहूं या विधायक जिस पर लोगों ने भरोसा दिलाया कि विधानसभा की जीत सर्वाधिक मतों से होगी। उन्होंने विधायक राजेंद्र गुर्जर के चुनाव जीतने के बाद विकास कार्यों की गारंटी ली। इस मौके पर सभी समाज के लोगों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की

दूनी में आयोजित भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर के समर्थन में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कांग्रेस के कई नेताओं की भाजपा की सदस्यता दिलाई। इनमें काशीराम चौधरी (पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष), महेंद्र सिंह राणावत (पूर्व चेयरमैन नगरपालिका उनियारा), सोनम गोलेछा (पूर्व प्रधान पंचायत समिति उनियारा), हरकचंद गोलेछा (पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उनियारा), विजेंद्र सिंह राणावत कांग्रेस नेता शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d