Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत गावड़ी पर जल जीवन मिशन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को जनप्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी मनोज कुमार मीणा को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत गावड़ी की ओर से, गावड़ी से दुर्गापुरा ढाणी की ओर जाने वाली जल जीवन मिशन की पाइपलाइन को जानबूझकर क्षतिग्रस्त किया गया। वहीं कई बार आग्रह करने के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं कराया गया। जिसकी वजह से दुर्गापुरा ढाणी में गत 4 माह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। ज्ञापन में राज्य सरकार की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए न्यायोचित कार्यवाही किए जाने एवं पाइपलाइन मरम्मत की मांग की। इस दौरान पंचायत समिति सदस्य रामसिंह मीणा, प्रेमलाल बैरवा, शारदा देवी, सुरेंद्र बैरवा समेत मौजूद थे।
मुकुट सिंह राणावत अध्यक्ष मनोनीत
ग्राम दलवासा में बगलामुखी मंदिर परिसर में विस्थापित किसानों की साधारण सभा सोमवार सुबह 11:30 बजे हुई। इसमें बीसलपुर बांध डूब क्षेत्र, राष्ट्रीय समन्वय समिति बीसलपुर बांध, डूब क्षेत्र व कमांड एरिया देवली, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा का अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत को निर्विरोध चुना गया। जबकि कार्यकारिणी यथावत रखी जाएगी। अग्रिम कार्यकारिणी किसानों के परामर्श से बनाई जाएगी।



