Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवली रामराय मीणा ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जूनिया, बालिका स्कूल व राजकीय प्राथमिक विद्यालय कंवरपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
उन्होंने शाला संबलन के तहत शाला संबधी रिकार्ड का अवलोकन किया। एमडीएम का भी निरीक्षण किया। साथ ही बच्चो के शैक्षणिक स्तर की जांच की। जहाँ स्तर सही पाया गया। मीणा ने बताया कि द्वितीय परख परीक्षा का भी निरीक्षण किया। शिक्षा अधिकारी ने शाला में पौधारोपण के तहत लगाए पौधों का भी अवलोकन कर उनकी सार संभाल की हिदायत दी। इस दौरान जूनिया संस्था प्रधान बजरंग लाल मीणा, ताराचंद जाट, कैलाश गुर्जर सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे।



