Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के एजेंसी एरिया में सोमवार सुबह स्वान ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर एकाएक हमला कर दिया। जिससे मोर घायल हुआ है।
वहीं पास में मौजूद लोगों ने मोर को बचाकर उपचार के लिए वन विभाग के कर्मचारियों को सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एजेंसी एरिया गेट की ओर एक स्वान ने मोर पर हमला कर दिया। इस दौरान मोर का पंख टूट गया। वह जख्मी हो गया। वही मोर अपनी जान बचाने के लिए झाड़ियां में घुसने लगा। इसे देखकर लोग भागकर पहुंचे और स्वान को भगाया। वही वन विभाग के कर्मचारी ओमप्रकाश मीणा को सूचना दी। लोगों ने मोर को सुरक्षित पकड़कर वनकर्मियों को सौंप दिया। इस दौरान आदिल, अजीत सिंह, शिवराज, दिलखुश टाटावत, दिलशाद समेत मौजूद थे।



