Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वायत शासन विभाग के निदेशक व विशिष्ट सचिव कुमारपाल रविवार को एक आदेश जारी कर देवली नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का स्थानांतरण किया है।
उक्त आदेश के अनुसार मौजूदा अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा को जिले के निवाई नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी बनाया है। जबकि उनकी जगह गत दो अधिशासी अधिकारी से पूर्व रह चुके सुरेश कुमार मीणा को देवली का नया अधिशासी अधिकारी बनाया है। जिन्हें उनियारा नगर पालिका का भी अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। बता दे की सुरेश कुमार मीणा पूर्व में भी देवली के अधिशासी अधिकारी रह चुके हैं, जो नीमकाथाना से स्थानांतरित होकर देवली आ रहे हैं। इसी तरह देवली में अधिशासी अधिकारी रह चुके मनोहर लाल जाट को दूनी नगर पालिका का अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश में विधानसभा के उप चुनाव से पूर्व यह सूची जारी की गई। सूत्रों के अनुसार जल्द ही स्थानीय विधानसभा में भी उपचुनाव को लेकर आचार संहिता लग सकती है।


