देवली नगर पालिका में सहवृत्त पार्षदो के मनोनयन का मामला
Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मंडल देवली में राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग की ओर से रविवार को पांच नए मनोनीत पार्षद बनाए गए। लेकिन यह पार्षद महज कुछ घंटे के लिए केवल कागजों तक ही सीमित रहे।
स्वास्थ्य शासन विभाग ने प्रदेश की विभिन्न नगर पालिकाओं में पार्षद मनोनयन की अधिसूचना जारी की। लेकिन दुर्भाग्य की बात यह है कि कुछ ही घंटे में विभाग ने यह आदेश स्थगित कर दिया। दरअसल यह मामला स्वायत्त शासन विभाग की ओर से प्रदेश की विभिन्न नगर पालिकाओं में मनोनीत पार्षद बनाने को लेकर हुआ। इसे लेकर रविवार को विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने प्रदेश की विभिन्न नगर पालिकाओं समेत देवली की पालिका में आधा दर्जन भाजपा नेताओं को मनोनीत पार्षद बनाया गया। इनमें बंसी मेघवंशी, राकेश ओसवाल, राजेंद्र साहू, यगेश दाधीच, अंकित जैन, शिवजीराम प्रतिहार के नाम शामिल है। मनोनयन की अधिसूचना होने के बाद नेताओं में खुशी थी। वही उन्हें लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई भी दी गई। लेकिन कुछ ही देर बाद विभाग के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव कुमार पाल गौतम ने आदेश जारी कर नगर निगम, परिषद, पालिका में सहवृत सदस्यों को मनोनीत करने के आदेश को प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया। लिहाजा भाजपा नेताओं की खुशी कुछ ही घंटे में धूमिल हो गई। स्थगन का आदेश जारी होने के बाद भाजपा नेता इसकी आलोचना भी करने लगे हैं। हालांकि स्थगन की वजह चाहे कुछ भी हो, लेकिन इससे मनोनीत हुए पार्षदों को निराशा हुई है।



