Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsपंचोली गौतम हितकारिणी सभा अध्यक्ष मनोनीत

पंचोली गौतम हितकारिणी सभा अध्यक्ष मनोनीत


Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गौतम हितकारिणी सभा देवली के द्विवार्षिक चुनाव रविवार को ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन धर्मशाला में हुए। यहां पं तुलसीराम शास्त्री ने महर्षि गौतम पूजा की।

चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा, सतेंद्र व्यास व संरक्षक सत्यनारायण सरसडी की सहमति से बैठक शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से विवेकानंद कॉलोनी देवली निवासी कैलाश पंचोली का नाम रखा गया। सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से कैलाश पंचोली के नाम पर सम्मति जाहिर की। जिन्हें सभा का अध्यक्ष चुन लिया गया। लोगों ने नए अध्यक्ष कैलाश चंद्र पंचोली का माल्यार्पण किया। कैलाश पंचोली जल्द अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे। इस मौके पर समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d