Deoli News 13 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के टीकड़ गांव में नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित दशहरा मेले में मुख्य अतिथि जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा थे। उन्होंने कहा कि बुराई के प्रतीक रावण का श्रीराम ने वध किया। यह बुराई अंत है।
इसी तरह आमजन भी बुरी आदतें एवं व्यसनों को छोड़कर अच्छी आदतें अपनाएं, ताकि बुराई खत्म हो। इस दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने चामुंडा माता मंदिर में विकास कार्य के लिए 15 लाख रुपए की घोषणा की और कहा कि विकास कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है। टीकड़ के विकास की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में भाजपा गाडोली मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह खींची, जिला संयोजक जयसिंह मीणा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सेन, चामुंडा नवयुवक मण्डल अध्यक्ष दिनेश मीणा, जयपाल मीणा, दुर्गेश मीणा, दुर्गा शंकर मीणा, ताराचंद सुवालका, हुकुम्पाल मीणा, मखन मीणा, पुष्पेंद्र मीणा, कप्तान मीणा, राजेश मीणा, गजेंद्र मीणा मौजूद रहे। इस दौरान जोरावर सिंह मीणा ने एक लाख व भरत सिंह शक्तावत ने 51 हजार रुपए की सहयोग राशि भेंट दी। आयोजन में महेंद्र मीणा (उमर) ने 59 हजार 501 रुपए की बोली लगाई।




