Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपानी की समस्या को लेकर लगाया सड़क पर जाम

पानी की समस्या को लेकर लगाया सड़क पर जाम

आश्वासन के बाद हटे ग्रामीण


Deoli News 25 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र के खेडा मोहल्लेवासियों ने शनिवार को पेयजल सप्लाई नहीं होने से नाराज होकर आवां रोड पर जाम लगा दिया।

जिससे काफी देर तक यहां आवागमन बाधित हो गया। गुस्साई महिलाओं ने सड़क पर मटकियां फोड़कर जाम लगा दिया। लोगों ने बताया कि मोहल्ले में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा है, जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सूचना पर मौके पर दूनी थानाधिकारी रतन सिंह तंवर पुलिस जाप्ते के साथ पहुंचे। दूनी थानाधिकारी रतन सिंह तंवर की समझाईश व फोन पर पीएचडी जेईएन के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। जेईएन ने जल्दी पानी की समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया है। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।

एसपी ऑफिस के एलडीसी ने की पत्नी की हत्या! महिला के परिजनों ने आरोप लगा किया बवाल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d