Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपिछले चुनाव से सबक लेकर तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता

पिछले चुनाव से सबक लेकर तैयारी में जुट जाए कार्यकर्ता

  • भाजपा शहर मंडल कार्य समिति की बैठक हुई

  • उपचुनाव को लेकर चर्चा की


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा शहर मंडल देवली की कार्यसमिति की गुरुवार शाम पटेल नगर स्थित सामुदायिक भवन में बैठक आयोजित की गई। इसमें उपचुनाव को लेकर बातचीत की गई।

कार्य समिति की शुरुआत बीजीपी नेता विजय सिंह बैंसला, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राणावत, जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य लोकेश सेन, मंडल प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर की। बैंसला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश सरकार से हमने जो कुछ भी मांगा था। सभी की घोषणाएं बजट में पूरी कर दी गई है। इसके लिए उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पिछले चुनाव से सबक लेकर अभी से उपचुनाव में जुट जाना चाहिए। प्रत्याशी कोई भी रहे, सब एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे।

जिला मंत्री जितेंद्र चौधरी ने कहा कि शहर में भाजपा का बोर्ड होते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और शहरवासियों की राय लिए बिना उपजिला अस्पताल का स्थान तय कर दिया। इससे कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान व एक पेड़ मां के नाम के बारे में जानकारी दी। बैठक में लोकेश सेन, मंडल प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व चेयरमैन रतन मंगल, पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह सांडला, नवल किशोर चतुर्वेदी, हरिशंकर शर्मा सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन शहर महामंत्री अंकित जैन डाबर व राजीव गोयल ने किया। इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d