Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में आगामी 11 अगस्त को श्री पार्श्वनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक दिवस आयोजित होगा।
समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस मौके पर सुबह 8:15 बजे पटेल नगर जैन मंदिर में निर्माण का लड्डू चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की ओर से भगवान की पूजा अर्चना भी की जाएगी।


