Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsमनमर्जी की पार्किंग से मुश्किल, कचरे के ढेर उठाए

मनमर्जी की पार्किंग से मुश्किल, कचरे के ढेर उठाए

पब्लिक वॉइस


Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क)।शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित बुकिंग के पीछे वाहन मालिकों की ओर से मनमर्जी से की जा रही पार्किंग का खामियाजा लोगों को असुविधा के रूप में झेलना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सुलभ शौचालय एवं बुकिंग के पीछे की ओर निजी बसों के चालक, टैक्सी, टेंपो चालक मर्जी आए जहां अपने वाहन खड़े कर देते हैं।

ऐसी स्थिति में बस स्टैंड के पीछे जनता कॉलोनी की ओर जाने वाले लोगों को कई बार दूसरे मार्ग से होकर आना पड़ता है। यहां वाहन चालक गुजरने तक का रास्ता नहीं छोड़ते। पार्षद लोकेश लक्षकार ने प्रशासन से समस्या के निराकरण की मांग की है।

“कचरे के ढेर उठाने की मांग”

शहर के ऊंचा रोड स्थित व्यापारियों ने नगर पालिका प्रबंधन से नलों से निकले कचरो को उठाने की मांग की है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि गत 5 जुलाई को सीजन की सबसे तेज बारिश हुई और नालों का पानी उफ़न गया।

इसके बाद नगर पालिका मंडल की ओर से इन नालों की सफाई कराई गई। इससे निकला कचरा सड़क के किनारे छोड़ दिया गया। जिसे आज तक नहीं उठाया गया। एक माह बाद भी यहां ऊंचा रोड पर कचरे के ढेर लगे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d