Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री श्याम प्रभु व लखदातार खाटू की 25वीं पदयात्रा इस बार 5 सितंबर को देवली से रवाना होगी। इसे लेकर भगवान गणेशजी को निमंत्रण दिया गया है।
वहीं पदयात्रा के सकुशल लौटने की कामना की गई। नेमीचंद साहू ने बताया कि खाटू श्याम की पदयात्रा छतरी चौराहा स्थित शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना होगी। पहला रात्रि विश्राम बीसलपुर में होगा। इसके बाद 6 सितंबर को मोर, 7 को मालपुरा, 8 को डिग्गी कल्याण जी के ध्वज अर्पण किया जाएगा। इसी तरह 9 को चित्तौड़ा ग्रिड, 10 को मानसरोवर, 11 को झोटवाड़ा, 12 को चौमू, 13 को रिंगस एवं 14 सितंबर को पदयात्रा खाटू धाम पहुंच जाएगी। जबकि 15 सितंबर सुबह बाबा श्याम के ध्वज अर्पण किया जाएगा। पदयात्रा समिति से जुड़े लोगों ने बोरड़ा गणेश मंदिर में पूजा अर्चना की है।
त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा 20 अगस्त को जाएगी, गौशाला में सामग्री दी



