Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsत्रिनेत्र गणेश पदयात्रा 20 अगस्त को जाएगी, गौशाला में सामग्री दी

त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा 20 अगस्त को जाएगी, गौशाला में सामग्री दी


Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से जाने वाली त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा इस बार 20 अगस्त को रवाना होगी।

यात्रा से जुड़े दीपक शर्मा ने बताया कि इस दिन सुबह 7:30 बजे गौरी शंकरजी की बगीची गणेश रोड से पदयात्रा रवाना होगी, जो 25 अगस्त को रणथंबोर गणेशजी के पहुंचकर दोपहर एक बजे ध्वज अर्पित करेंगी। इस दौरान पदयात्रा 20 अगस्त को विजयगढ़, 21 को मांडकला, 22 को उनियारा, 23 को चौथ का बरवाड़ा, 24 को खेतड़ी के बालाजी एवं 25 को रणथंबोर पहुंचेगी। इस बार 24 वीं पदयात्रा रणथंबोर गणेश जी के लिए रवाना होगी। पदयात्रा में ध्वजा सेवक मुन्ना बैरवा व गोविंद प्रजापत होंगे।

शिव अभिषेक किया व गौशाला में सामग्री दी

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला संगठन शाखा देवली की ओर से सोमवार को दूधेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया गया। अध्यक्ष नीतू मंगल ने बताया कि क्लब सदस्याओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर सामूहिक प्रार्थना की। वहीं सर्वधर्म समाज की ओर से आयोजित कावड़ यात्रा का बस स्टैंड पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

इसके अलावा बस स्टैंड स्थित गौशाला में गायों के लिए खल, चारा, गुड और हल्दी दिए। साथ ही गायों को मच्छर मक्खियों से बचने का उपचार भी किया गया। यहां कमलेश मूंदड़ा, निधि गर्ग, हिंदू गर्ग, इंदिरा सोनी शिल्पा सोनी, सुनीता गोयल उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d