Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपीएम मोदी की संकल्पना से देश चौथी अर्थव्यवस्था बना

पीएम मोदी की संकल्पना से देश चौथी अर्थव्यवस्था बना

“संकल्प से सिद्धि कार्यशाला “


Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा मंडल देवली ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सफल और गरिमामय 11 साल के कार्यकाल को लेकर संकल्प से सिद्धि कार्यशाला का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया।

यहां मंडल कार्यक्रम प्रभारी बीना छामुनिया मुख्य वक्ता थी। इस दौरान भारत माता, पं दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य वक्ता ने कहा कि आज भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और यह संभव हुआ है तो सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पना की वजह से। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तर्ज पर काम कर रही है।

कार्यकर्ता रमेश चंद्र चास्टा, शिवजीराम प्रतिहार ने भी मोदी सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए बनी हुई है, जरूरत है तो इन्हें हर घर तक पहुंचाने की। जिससे कि इन योजनाओं का लाभ देश के हर वंचित वर्ग ओर व्यक्ति को मिल सके। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा ने किया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद मंगल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

यहां पूर्व मंडल अध्यक्ष आरपी धाकड़, राजेंद्र सिंह राणावत, शहर उपाध्यक्ष नवल किशोर चतुर्वेदी दिनेश जैन, रवि बलसोरा, अनिल जांगिड़, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, हेमलता दाधीच, अधिवक्ता महावीर सिंह राठौड़, मीडिया प्रभारी सुमित गौतम, कुणाल साहू,भानु ग्वाला, सत्यनारायण भदादा, अंकित बड़जात्या, भरत वाल्मीकि सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d