Deoli News 19 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमाननगर निवासी व पत्रकार अनिल शर्मा को गुरुवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान “जार” देवली इकाई का सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
बैठक में नवनिर्वाचित प्रदेश सचिव पुरूषोतम जोशी, टोंक जिलाध्यक्ष बृजेश परिड़वाल की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया। बैठक में प्रेमचंद जैन, गोपाल माहेश्वरी, चेतन वैष्णव, लोकेश लक्षकार, अनिल शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, सीताराम माली, प्रकाश शर्मा, राजन नामा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। यहां आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही स्थानीय इकाई के अध्यक्ष पद को लेकर सभी ने अनिल शर्मा के नाम पर सहमति दी और शर्मा को अध्यक्ष चुन लिया गया।



