Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के गावड़ी रोड पर रविवार शाम अगस्त के दौरान पुलिस ने बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी है। लेकिन चालक पुलिस को देखकर भाग छूटा। पुलिस ने बताया कि इस मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह को दी गई है।
वही मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट में बताया कि रविवार शाम 4:45 बजे हेड कांस्टेबल रामेश्वर पुलिसकर्मियों के साथ गश्त करते हुए दौलता मोड पहुंचे। जहां कालानाडा में एक ट्रैक्टर ट्राली अवैध बजरी का परिवहन कर आ रही थी। इस पर पुलिस को आता देखकर ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने ट्रॉली को लिफ्ट कर बजरी सड़क पर बिखेर दी तथा खुद मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर सुरक्षित खड़ा कराया है। वहीं चालक की तलाश शुरू की गई है। पुलिस ने प्रकरण में मामला दर्ज किया है। इसी तरह रविवार शाम 6:30 बजे हेडकांस्टेबल ओमप्रकाश जिला कंट्रोल रूम टोंक की ओर से जारी सूचना के आधार पर गश्त करते हुए दौलता मोड पहुंचे। जहां भी कालानाड़ा में एक ट्रैक्टर बजरी की ट्रैक्टर ट्रॉली आती दिखाई दिया।जिसने भी ट्रैक्टर में लिफ्ट का बटन दबाकर बजरी सड़क पर खाली कर दी और अंधेरे का फायदा उठाकर गांव की ओर भाग छूटा।
पुलिस ने उक्त मामले की वीडियोग्राफी कराई है और ट्रैक्टर ट्रॉली में वापस बजरी भरी गई। पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज कर चालकों की जांच शुरू की है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से यह देखा गया है कि पुलिस जब भी कार्रवाई करने जाती है तो ट्रैक्टर चालक बजरी को सड़क पर बिखेरकर सबूत नष्ट करने की कोशिश करते हैं।


