Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के हनुमान नगर (कुचलवाड़ा कला) के तत्वावधान में विद्युत निगम देवली के सामने 9 दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव आयोजित हो रहा है।
रविवार रात चौथे दिन डांडिया महोत्सव कार्यक्रम में अतिथि के रूप में देवली प्रेस क्लब के सदस्य अमितेश भारद्वाज, कृष्ण गोपाल शर्मा, गौरव चतुर्वेदी ,चेतन शर्मा, सीताराम माली व निर्मला सोनी, यशोदा जोशी थी। गरबा महोत्सव में सभी प्रतिभागिओ का तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। महिलाओं की मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। जिसमें विजेता को चुना गया। वहीं आगामी दिनों में आयोजको द्वारा नए-नए खेल एवं एक्टिविटीज करवाई जाएगी। विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार सौपकर सम्मानित किया। इसी तरह नगर पालिका मंडल देवली की ओर से शहर के अटल उद्यान टीनशेड परिसर में रंगारंग डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन कई तरह की प्रतियोगिताएं हो रही है। वही सैकड़ो लोग डांडिया देखने के लिए प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।



