Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News35 हजार रुपए का सरिया बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया

35 हजार रुपए का सरिया बरामद कर आरोपी गिरफ्तार किया


Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने कोटा रोड स्थित एक मकान के बाहर से सरिया चुराने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार गत 4 अक्टूबर को अज्ञात बदमाश ने कोटा रोड स्थित रामराज मीणा के भाई के मकान के बाहर रख लोहे के सरिए चुरा लिए थे। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी शाकीर पुत्र मोहम्मद अयूब अब्बासी निवासी कोटा रोड हनुमान नगर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करीब 35 हजार रुपए की कीमत के चुराए गए सरिए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य चोरियों के मामले में भी पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d