Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur News17 मांगों को लेकर मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल ने सीएम के नाम सौंपा...

17 मांगों को लेकर मुस्लिम प्रतिनिधि मंडल ने सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन


Jahazpur News 7 अक्टूबर (आज़ाद नेब) अंजुमन कमेटी आम मुसलमान के प्रतिनिधि मंडल ने 17 मांगों को लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रवि कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा है। इससे पहले मुस्लिम समाज के लोग जुलूस के रूप में तहसीलदार कार्यालय पहुंचे।

ज्ञापन में बताया कि कस्बे में गत 14 सितंबर को जामा मस्जिद के बाहर हुए उपद्रव की निष्पक्ष जांच कराई जाकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं निर्दोष व्यक्तियो के विरूद्ध कोई कार्रवाई न हो। दोनो समाज के ओर से दर्ज मुक़दमों में निष्पक्ष जांच करते हुए पक्षपातपूर्ण कार्यवाही नहीं की जाएं‌। ज्ञापन में आरोप लगाया कि थाना जहाजपुर द्वारा पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। निर्दोष व्यक्तियो को बेवजह फसाया जा रहा है। मुस्लिम समाज के द्वारा तीन दर्ज प्रकरणों में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि मजार को जेसीबी से शहीद करने वाले व्यक्तियों व मुस्लिम समाज की दुकानों, केबिनों को छांट छांटकर लूटपाट करके आगजनी करने वालो के विरूद्ध आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और ना ही किसी प्रकार की कोई बरामदगी की गई। आरोप है कि उक्त पूरी साजिश अधिशाषी अधिकारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के सानिध्य में हुई। अधिशाषी पालिका ने केबिन एवं दुकान मालिकों को अपने सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया। जिससे मुस्लिम समाज को करोड़ों रूपयों का नुकसान हुआ। अधिकारियों ने पद का दुरूपयोग करते हुए पक्षपातपूर्ण कार्यवाही की है। ज्ञापन में दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने एवं निर्दोष को परेशान नहीं करने सहित 17 मांग रखी गई। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d