Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपुलिस ने पकड़ी एक लाख रुपए की अंग्रेजी व देशी शराब, एक...

पुलिस ने पकड़ी एक लाख रुपए की अंग्रेजी व देशी शराब, एक गिरफ्तार


Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की दूनी थाना पुलिस ने रविवार को एक मकान में कार्रवाई कर एक लाख रुपए की अवैध देशी व अंग्रेजी शराब जब्त की है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दूनी थाना प्रभारी सरवर खां के अनुसार रविवार को उनके नेतृत्व में हेड कांस्टेबल, बनालाल, शिवराज, पुलिसकर्मी विनोद, दिनेश गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर नया गांव डिगारिया में पहुंचे। जहां उन्होंने कालूराम पुत्र केसरा गुर्जर के मकान से तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई। थाना प्रभारी के अनुसार तलाशी लेने पर यहां से पुलिस को 314.1 लीटर अंग्रेजी व देशी शराब मिली। जिनके कर्टन को पुलिस ने जब्त कर लिया है। वही कालूराम गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब की अनुमानित लागत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। वही कालूराम गुर्जर उक्त शराब के संबंध में कोई अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

स्थाई वारंटी गिरफ्तार

इसी तरह थाना पुलिस ने रविवार को स्थाई वारंटी रमेश पुत्र केसरा मीणा निवासी डाटुंदा का झोपड़ा थाना बसौली जिला बूंदी को तलाश कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तरी न्यायालय के आदेश पर स्थाई वारंट की पालना में की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d