Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस वर्ष भी आगामी 10 अप्रैल को सिंधी पंचायत अपने आराध्य देव चेटीचंड झूलेलाल जयंती शहर में धूमधाम से मनाएगी।
पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष विनोद धर्मानी व उपाध्यक्ष जयराम खत्री ने बताया कि इस बार भी अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से विनोद धर्मानी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष की जयराम खत्री को जिम्मेदारी सौंपी गई। महामंत्री व सचिव विजय नवलानी, हितेश रूपेता बनाए गए। इस वर्ष तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा।
यह होंगे कार्यक्रम
इसमें प्रतिदिन सुबह 5 बजे प्रभातफेरी, बच्चों के खेलकूद महिलाओं, बच्चों की ड्रेस कंपटीशन सहित सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जबकि 10 अप्रैल जयंती पर वाहन रैली, लंगर एवं शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकाली जाएगी।
जयंती की तैयारी को लेकर समाज की महिलाओं एवं पुरुषों की अलग-अलग मीटिंग हुई है। इसमें कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।


