Deoli News 31 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की हनुमान नगर थाना पुलिस ने रविवार को हथकढ़ शराब के खिलाफ सर्च अभियान चलाकर तीन जगहों पर कार्रवाई की है।
हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा के अनुसार पुलिस ने इटुंडा में सर्च अभियान चलाकर तीन स्थानों पर दबिश दी तथा हथकढ़ शराब बनाने में उपयोगी करीब एक हजार लीटर वाश नष्ट की है। इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण व भट्टियां भी तोड़ी गई है। कार्रवाई दल में सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चंद्र, महेंद्र सिंह, पुलिसकर्मी लालाराम, मनीष, विकास कुमार, सतीश शामिल थे। इसी तरह थाना पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पाचूलाल पुत्र भागुता मीणा निवासी गुड्डा गोकुलपुरा हाल देवजी का थाना पुलिस थाना हिंडोली, जिला बूंदी को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया है। यहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश हुए।



