Deoli News 11 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार रात 8 बजे शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होगा।
आयोजन से जुड़े कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पहली वर्षगांठ पर नीलकंठ महादेव मंदिर में विराजमान श्रीराम दरबार में सर्व हिंदू समाज व विश्व हिंदू परिषद के नेतृत्व में आरती होगी। वहीं पहली वर्षगांठ पर आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की जाएगी। इस दौरान सर्व हिंदू समाज के लोगों को आरती एवं आतिशबाजी कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही गई है।



