Deoli News 25 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध के 6 गेट सोमवार सुबह 7 बजे से खुले हुए हैं, जिससे बांध से कुल 48,080 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है।
बीसलपुर परियोजना के अनुसार, बांध के गेट नं 7, 8, 11, और 12 को एक मीटर तक खोला गया है, जिससे प्रत्येक गेट से 6,010 क्यूसेक पानी का बहाव हो रहा है। वहीं गेट नंबर 9 और 10 को 2 मीटर तक खोला गया है, जिससे इन दोनों गेटों से 12,020-12,020 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। बीगोद स्थित त्रिवेणी वर्तमान में 3.70 मीटर पर बह रही है। बता दें कि बीसलपुर बांध के गेट पिछले 32 दिनों से खुले हैं। जिनसे पानी के निकासी अनवरत है। गत 24 जुलाई को मौजूदा सीजन में बांध के गेट खोलकर पहली बार पानी छोड़ा गया था। इधर, शहर व आसपास के इलाकों में रविवार रात से बारिश का दौर जारी है। सोमवार सुबह मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जो सुबह 9 बजे बाद तक जारी है। जिसके चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। वही बारिश की संभावना को देखते हुए टोंक जिला कलक्टर ने स्कूलों में 3 दिन का अवकाश घोषित किया है।



