विद्युत लाइनमैन का सराहनीय प्रयास
Deoli News 24 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) उपखंड क्षेत्र में हुई घण्टों तेज बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। ग्रामीण इलाकों में पानी भर जाने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं खेतों में खड़ी फसल जलमग्न हो गई।
खासकर निचले इलाकों में घरों के अंदर तक पानी घुस आया। बारिश के चलते नासिरदा क्षेत्र में शनिवार से ही बिजली आपूर्ति बाधित हुई। लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ीं। इस बीच विद्युत निगम के लाइनमैन ने अपनी जान जोखिम में डालकर ट्यूब के सहारे विद्युत पोलों पर चढ़कर फाल्ट ढूंढने का प्रयास किया। मशक्कत के बाद डाबड़दुंबा के समीप एक विद्युत खम्बे पर फॉल्ट मिला, जिसे ठीक करने के लिए लाइनमैन ने प्रयास किया हैं। उनकी इस मेहनत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।लोगों का कहना है कि इस बारिश और मुश्किल हालात के बीच लाइनमैन का यह प्रयास काबिले-तारीफ है।



